नई दिल्ली, फरवरी 19 -- ईरान और अमेरिका के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका कभी भी ईरान पर हमला कर सकता है। इस बढ़ते तनाव के बीच रूस ने बड़ा बयान दिया है। गुरुवार को रूस ने सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की है। इससे पहले मॉस्को और तेहरान ने संयुक्त नौसैनिक अभ्यास किया था। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि ये अभ्यास पहले से ही नियोजित थे और इन पर पहले से सहमति बन चुकी थी। उन्होंने आगे कहा कि रूस ईरान के साथ अपने संबंधों को विकसित करना जारी रखेगा और ऐसा करते हुए हम अपने ईरानी मित्रों तथा क्षेत्र के सभी पक्षों से संयम और विवेक बरतने का आह्वान करते हैं। पेस्कोव ने जोर दिया कि मॉस्को विभिन्न मुद्दों के समाधान में राजनीतिक और राजनयिक साधनों को पूर्ण प्राथमिकता देने की वकालत कर रहा है। उन्होंने कहा कि ...