नई दिल्ली, मार्च 23 -- मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच विदेश मंत्रालय ने सोमवार को बड़ा अपडेट देते हुए कहा कि इजरायल में सभी भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं। एक भारतीय के घायल होने की खबर थी, लेकिन दूतावास की निगरानी में वह व्यक्ति भी सुरक्षित है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग में बताया कि क्षेत्र में जारी हिंसा में अब तक छह भारतीय नागरिकों की मौत हो चुकी है, एक घायल है और एक लापता है। इससे पहले शुक्रवार (20 मार्च) को विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की थी कि सऊदी अरब की राजधानी रियाद पर 18 मार्च को हुए मिसाइल और ड्रोन हमलों में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। इस घटना के साथ पश्चिम एशिया में मरने वाले भारतीयों की संख्या छह पहुंच गई है। खाड़ी क्षेत्र में यह सऊदी अरब में संघर्ष शुरू होने के बाद पहली भारतीय मौत है। इस...