नई दिल्ली, मार्च 3 -- मिडिल ईस्ट के युद्धक्षेत्र में कम लागत वाले ड्रोन महंगे हथियारों को धूल चटा रहे हैं। ईरान का शाहेद-136 और अमेरिका का स्टारलिंक-सक्षम लूकास सिस्टम आधुनिक युद्ध की नई हकीकत बता रहे हैं। इसी बीच बेंगलुरु की न्यूस्पेस रिसर्च एंड टेक्नोलॉजीज द्वारा विकसित शेषनाग-150 भारत का जवाब बनकर उभर रहा है। एक ऐसा AI संचालित, स्वायत्त स्वार्म ड्रोन जो 1000 किमी दूर तक सटीक हमला कर सकता है। इतना ही नहीं, 40 किलो तक वारहेड ले जा सकता है और GPS-जैमिंग वाले इलाकों में भी काम कर सकता है। दरअसल, बेंगलुरु स्थित रक्षा स्टार्टअप न्यूस्पेस रिसर्च एंड टेक्नोलॉजीज (NRT) द्वारा पूरी तरह से स्वदेशी रूप से विकसित यह लंबी दूरी का स्वार्म (झुंड) हमलावर ड्रोन एक साल पहले अपनी पहली उड़ान भर चुका है। लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के बाद, जिसमें भारतीय सेना ने एनआ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.