नई दिल्ली, मार्च 8 -- मिडिल ईस्ट में इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच ताबड़तोड़ हमले और पलटवार का दौर जारी है। इस बीच एशिया से ऐसी खबर सामने आई, जिस कारण टेंशन बढ़ गई है। दरअसल, ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने रविवार सुबह 6 बजे (स्थानीय समय) अलर्ट जारी करते हुए बताया कि ताइवान के आसपास 7 चीनी पीएलए (पीपुल्स लिबरेशन आर्मी) विमान देखे गए। साथ ही 7 चीनी नौसैनिक जहाज भी क्षेत्रीय जलक्षेत्र में मौजूद पाए गए। ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय (MND) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ताइवान के आसपास 7 पीएलए विमान और 7 पीएलएएन (पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी) जहाज आज सुबह 6 बजे (यूटीसी+8) तक डिटेक्ट किए गए। आरओसी (रिपब्लिक ऑफ चाइना) सशस्त्र बलों ने स्थिति पर पूरी नजर रखी और उचित जवाबी कार्रवाई की। हालांकि, मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि इस दौरान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.