नई दिल्ली, मार्च 27 -- मिडिल ईस्ट के कई देशों में पढ़ने वाले CBSE 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। जिन छात्रों की परीक्षाएं मिडिल ईस्ट में तनाव के हालात की वजह से बीच में अटक गई थीं या पूरी नहीं हो पाई थीं उनके लिए अब बोर्ड ने एक नया रास्ता निकाल लिया है। CBSE ने शुक्रवार को एक सर्कुलर जारी कर साफ कर दिया कि ऐसे छात्रों का रिजल्ट अब एक खास वैकल्पिक मूल्यांकन योजना के जरिए तैयार किया जाएगा। गौरतलब है कि यूएई, ईरान, बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर और सऊदी अरब जैसे देशों में हाल के हालात के चलते कई एग्जाम या तो रद्द करने पड़े या फिर टाल दिए गए। ऐसे में छात्रों और अभिभावकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही था कि आखिर रिजल्ट कैसे बनेगा और उनका साल खराब तो नहीं होगा। अब CBSE के इस फैसले ने काफी हद तक यह चिंता दूर कर दी है। जिन छात्रों ने परी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.