नई दिल्ली, मई 22 -- गुजरात टाइटन्स के मध्य क्रम की कमजोरी की लगातार चर्चा चलती रही है लेकिन उसके स्टार स्पिनर राशिद खान कमियों के बजाय मजबूती की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि टीम ने इस सत्र में अपनी कमियों पर ध्यान देने के बजाय खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाया और विभिन्न परिस्थितियों से तेजी से सामंजस्य बिठाकर सफलता हासिल की। गुजरात टाइटन्स ने गुरुवार को अहमदाबाद में चेन्नई सुपर किंग्स पर 89 रन की बड़ी जीत दर्ज कर अंक तालिका में शीर्ष दो में जगह पक्की की। राशिद ने मैच के बाद कहा, 'मुझे लगता है कि हर टीम में सुधार की गुंजाइश होती है। प्रत्येक टीम किसी विभाग में मजबूत होती है। कोई भी टीम शत प्रतिशत संपूर्ण नहीं होती है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपके पास कितने अच्छे खिलाड़ी हैं। पूरे टूर्नामेंट में हमारे मध्य क्रम और ऐसी ही चीजों को लेकर काफी च...