तेहरान, मार्च 25 -- डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिका आखिर ईरान से चल रही जंग में क्या चाहते हैं? ऐसा सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि पेंटागन यानी अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने 2000 सैनिकों को मिडल ईस्ट भेजने का आदेश दिया है। ये जवान पैराट्रूपर्स होंगे, जिन्हें आमतौर पर बड़ी जंगों में ही उतारा जाता है। पैराशूट से उतरने वाले यानी किसी अहम जंग में अचानक हिस्सा लेने के लिए भेजे जाने वाले जवानों को पैराट्रूपर्स कहा जाता है। ये सैनिक अमेरिका की 82वीं एयरबोर्न डिविजन से जुड़े होंगे। अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि मिडल ईस्ट में इन सैनिकों को कहां उतारा जाएगा। इससे चर्चा तेज हो गई है कि ईरान को बातचीत का प्रस्ताव देने के बाद भी डोनाल्ड ट्रंप कई विकल्पों पर काम कर रहे हैं। अमेरिका की जिस 82वीं एयरबोर्न डिविजन के सैनिकों को मिडल ईस्ट भेजा जाएगा, वह कॉम्बेट फोर्स कही ज...