गिरडीह, मार्च 30 -- डुमरी, प्रतिनिधि। मिठुलाल महतो स्मारक समिति खेचगड्डी द्वारा रविवार को जामतारा पंचायत सचिवालय में स्वर्गीय मिठुलाल महतो की नौवीं पुण्यतिथि मनाई गई। उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय मिठुलाल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डुमरी विधायक जयराम महतो ने कहा कि झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में 1972 से लेकर 2000 ई तक स्व महतो का बहुमूल्य योगदान रहा है। उनके कार्य की कल्पना करना भी बहुत बडी बात है। वहीं संयुक्त सनातन गोरक्षा वाहिनी के जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि त्याग संघर्ष के बल पर झारखंड अलग राज्य बना। उनके त्याग और बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर सुरेश महतो, सुरेंद्र महतो, जयलाल महतो, कैलाश महतो, संजय कुमार, संजय महतो, नकुल महतो, मनीष महतो, राहुल महतो, मनोज महतो, दिपक महतो, संद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.