मिठुआ बाबा मंदिर में मां दुर्गा की मूर्ति खंडित, थाने पर प्रदर्शन
शाहजहांपुर, मई 29 -- निगोही, संवाददाता। मिठुआ बाबा मंदिर में स्थापित मां दुर्गा की मूर्ति का सिर धड़ से अलग कर असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। शुक्रवार सुबह पुजारी पूजा करने पहुंचे तो सिर विहीन मूर्ति देख दंग रह गए। सूचना मिलते ही मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई। विश्व हिंदू परिषद और योगी सेना के कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर प्रदर्शन कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। नगर पंचायत निगोही में रेलवे क्रॉसिंग के पार स्थित मिठुआ बाबा का प्राचीन मंदिर क्षेत्र में आस्था का केंद्र है। स्थानीय लोगों के साथ दूरदराज से भी श्रद्धालु यहां दर्शन और प्रसाद चढ़ाने आते हैं। मनोकामना पूर्ण होने पर भक्त मंदिर में कथा, रामायण और भंडारे का आयोजन भी कराते हैं। लोगों ने चंदा जुटाकर मंदिर का निर्माण कराया था और मां दुर्गा की मूर्ति स्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.