हरिद्वार, अप्रैल 18 -- सिडकुल थाने की सूचना पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिठाई सप्लाई कर रहे बोलेरो वाहन पर छापेमार कार्रवाई की। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने बताया कि शुक्रवार देर रात वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई में टीम ने वाहन में रखे मिठाइयों के कार्टन और टीनों की गहन जांच की। करीब तीन घंटे तक चली जांच में टीम को बड़ी मात्रा में खराब मिठाई मिली। अधिकारियों ने 35 किलो बूंदी लड्डू, 5 किलो मिल्क केक और 16 किलो सफेद रसगुल्ले को खराब पाए जाने पर जब्त कर लिया। मौके पर ही तीनों मिठाइयों के नमूने लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए। स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए टीम ने करीब 50 किलो खराब मिठाइयों को गड्ढा खुदवाकर मौके पर ही नष्ट कर दिया। पूछताछ में मिठाई विक्रेता ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.