बस्ती, मार्च 2 -- बस्ती, निज संवाददाता। होली के त्योहार को देखते हुए प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीम ने खाद्य पदार्थों की दुकानों व मिठाई फैक्ट्रियों पर छापेमारी की। छापेमारी का नेतृत्व एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान किया। टीम ने पांच कुंतल नकली खोया और फंगस लगी मिठाईयों को बरामद किया। प्रमुख मिठाई फैक्ट्रियों काका मिठाई और श्रद्धा मिठाई के यहां पर कई सैम्पल लिए। एक मिठाई की दुकान में सेफोलाइट बरामद हुई, जो मिठाईयों को साफ करने में उपयोग की गई, जो खाद्य पदार्थ के लिए पूर्णतया प्रतिबंधित है। एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान के साथ एएसपी श्यामकांत, एसडीएम सदर शत्रुहन पाठक, डीईओ चितरंजन कुमार सिंह, सीएफएसओ अनिल सिंह, फूड सेफ्टी ऑफिसर अंकिता व अन्य अधिकारियों की टीम हड़िया स्थित मिठाई की दुकान पर पहुंची। यहां पर एक औद्योगिक रसायन सेफोलाइट का पैकेट मिला। ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.