हापुड़, अगस्त 21 -- खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश, लखनऊ के आदेश एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को जनपद हापुड़ में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया। चन्द्र शेखर मिश्र, सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय, हापुड़ के नेतृत्व में गठित सचल दल ने पिलखुवा स्थित नन्द किशोर एण्ड ब्रदर्स की सोनपपड़ी निर्माण इकाई पर औचक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम ने बत्तीसा के दो नमूने तथा बीकानेरी भुजिया का एक नमूना जांच के लिए संग्रहित किया। मौके पर करीब 110.5 किलोग्राम बत्तीसा, जिसकी अनुमानित कीमत 10,497.50 रुपये बताई गई है, को मिथ्याछाप होने की आशंका के चलते सीज कर दिया गया।निरीक्षण के दौरान निर्माणशाला में कुछ कमियां भी पाई गईं, जिस पर संचालक को सुधार नोटिस जारी किया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर.पी. गुप्ता,...