मुजफ्फरपुर, अप्रैल 6 -- बंदरा। बंदरा चौक स्थित एक मिठाई की दुकान में रविवार की रात पीयर पुलिस ने छापेमारी कर नाबालिग को पकड़ा है। तलाशी के दौरान दुकान से पांच बोतल शराब बरामद की गई। पीयर थानेदार कुंदन कुमार ने बताया कि नाबालिग पीयर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। थानेदार ने बताया कि नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...