बिहारशरीफ, मार्च 31 -- मिठाई दुकान से नगद समेत 10 हजार की संपत्ति चुरायी चेवाड़ा, निज संवाददाता । नगर पंचायत के सदर बाजार निवासी दिनेश गुप्ता की मिठाई दुकान की छत का कर्कट हटाकर चोरों ने तीन हजार नगद सहित दस हजार की संपत्ति चुरा ली। दुकानदार ने बताया कि सुबह में दुकान खोलने आये तो घटना की जानकारी हुई। स्थानीय थाने में घटना की शिकायत की गयी है। शहरी क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं काफी बढ़ गयी हैं। लोग पुलिस की रात्रि गश्ती पर सवाल उठा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.