छपरा, मार्च 24 -- परसा,एक संवाददाता। स्थानीय परसा बाजार स्थित एक मिठाई की दुकान से स्थानीय पुलिस ने घरेलू सिलेंडर बरामद किया। सूचना मिलने के साथ ही एम.ओ अभिजीत राज थाना पहुंचे एवं प्राथमिकी दर्ज की गई। एम.ओ ने बताया कि स्थानीय बाजार स्थित मां विंध्यवासिनी मिष्ठान दुकान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर को कॉमर्शियल इस्तेमाल के लिए पाए जाने पर जिला प्रशासन के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत घरेलू गैस सिलेंडर का कॉमर्शियल इस्तेमाल नहीं करना है। उन्होंने बताया कि मिष्ठान दुकान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.