मधेपुरा, सितम्बर 30 -- ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। बाल श्रमिक उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार से एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया गया। बाल श्रमिक ग्वालपाड़ा बाजार वार्ड 6 का रहने वाला बताया गया। मामले में जिला धावा दल के सदस्य श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी पारुल कुमारी के आवेदन पर मां काली मिष्टान्न भंडार के संचालक कैलाश साह के खिलाफ केस दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- मखदुमपुर बाजार से बाल श्रमिक मुक्त, नियोजक पर केस दर्ज यह भी पढ़ें- Aurangabad News: धर्मशाला रोड में होटल से बाल श्रमिक को कराया मुक्त यह भी पढ़ें- करपी में किराना दुकान से बाल श्रमिक मुक्त, नियोजक पर प्राथमिकी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...