मिठाई दुकान में तोड़फोड़ व मारपीट, तीन घायल
देवघर, जून 21 -- देवघर, प्रतिनिधि। मोहनपुर थाना क्षेत्र के बैंक मोड़ बांक गांव में पारिवारिक विवाद ने शुक्रवार रात हिंसक रूप ले लिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने सात नामजद आरोपितों के विरुद्ध मारपीट, तोड़फोड़, छिनतई, नकदी चोरी और जान मारने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
घटना का विवरण बांक निवासी ममता देवी ने बताया है कि उनके पति चार भाई हैं। सभी अलग-अलग रहते हैं। 19 जून की शाम करीब सात बजे उनकी पुत्रवधू और सास के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद गोतिया पक्ष के सात लोग लाठी, डंडा और लोहे का रॉड लेकर घर और दुकान पहुंच गए। आवेदन के अनुसार आरोपित पहले राहुल स्वीट्स दुकान घुस गए और जमकर तोड़फोड़ की। दुकान का दरवाजा, एस्बेस्टस, टेबल, पानी का जार और अन्य सामान क्षतिग्रस्त कर दिया। दुकान का काउंटर भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.