खगडि़या, जून 14 -- बेलदौर, एक संवाददाता थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलाठी चौक पर एक मिठाई दुकान में शनिवार की देर रात सेंधमारी हुई। अज्ञात चोरों ने दुकान से हजारों रुपये की सामग्री और नकदी चुरा ली। पीड़ित दुकानदार संजय कुमार साह सकरोहर पंचायत के चननदह बासा के निवासी हैं। वह तिलाठी चौक पर कई वर्षों से मिठाई की दुकान चला रहे हैं। उन्होंने रविवार को बताया कि रात में दुकान बंद कर वे घर चले गए थे। चोरों ने दुकान के पीछे की ओर से सेंधमारी की। दुकान के पीछे लगभग 10 फीट ऊंची दीवार होने के बावजूद, चोरों ने दीवार कूदकर दुकान के टाट को तोड़ दिया और चोरी की घटना को अंजाम दिया। यह भी पढ़ें- मिठाई दुकान में चोरों ने हजारों की चोरी, छानबीन में जुटी पुलिस पीड़ित ने सुबह ही घटना के संबंध में बेलदौर थाने में लिखित आवेदन दिया। हालांकि, स्थानीय पुलिस अभी तक घटनास्थल ...