मिठाई दुकानों से लिए लड्डू के नमूने लिए, नष्ट कराए खराब केले
कौशाम्बी, अगस्त 14 -- स्वतंत्रता दिवस और आगामी त्योहारों को देखते हुए आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य-पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने सैनी चौराहा और सिराथू क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। अभियान जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल के निर्देश और सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय के निर्देशन में चलाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी गायत्री ने सैनी चौराहा स्थित साईं स्वीट्स से लड्डू का नमूना लिया। वहीं डॉ. भरत कुमार मिश्रा ने सत्यम स्वीट हाउस एंड चाय नाश्ता कॉर्नर से बेसन के लड्डू का नमूना लिया। महेश स्वीट हाउस का खाद्य पंजीकरण नहीं मिलने पर संचालक को नोटिस जारी किया गया। अधिकारियों ने कारोबारियों को प्रतिष्ठान पर सफाई रखने और शुद्धता व स्वच्छता के साथ खाद्य सामग्री तैयार करने तथा अखाद्य रंगों का प्रयोग नहीं करने की चेतावन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.