बाराबंकी, अप्रैल 28 -- बाराबंकी,संवाददाता। शहर के घंटाघर के पास स्थित न्यू किशोर मिष्ठान भंडार के गोदाम में सोमवार की रात चोरों ने सेंध लगाई और करीब दो लाख रुपये का माल उड़ा ले गए। सुबह जब दुकान खोलने पहुँचे तो शटर अंदर से बंद था। किसी तरह शटर खोलकर अंदर गए तो होश उड़ गए। सामान गायब था और चोर निशान छोड़कर जा चुके थे। पीड़ित अनूप कुमार गुप्ता और मुदित कुमार गुप्ता ने बताया कि उनकी दुकान कानूनगोयान मोहल्ले में है। गोदाम में मिठाई के डिब्बे, दो टीन देशी घी, दो टीन में काजू और बादाम रखे थे। यह सब गायब हो गए। इसके अलावा और भी सामान चोरी हुआ है। दोनों भाइयों के मुताबिक चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब दो लाख रुपये है। दुकान उनके पिता स्व.नन्द किशोर गुप्ता की थी जिसे वे दोनों मिलकर चला रहे हैं।घटना की जानकारी होते ही पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.