गुड़गांव, अप्रैल 2 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। पार्किंग को लेकर उपजा एक मामूली विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। गांव नाथूपुर की मार्केट में पनीर और मिठाई खरीदने आए एक ई-रिक्शा चालक की दुकानदारों पर बेरहमी करने का आरोप लगाया है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दुकानदार और उनके कारिंदे ग्राहक पर लाठी-डंडों से हमला करते नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक अपने ई-रिक्शा से घर का सामान लेने बाजार आया था। उसने अपना रिक्शा एक प्रसिद्ध मिठाई की दुकान के सामने खड़ा कर दिया। इसी बात को लेकर दुकानदार और युवक के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दुकानदार के साथ मौजूद अन्य लोगों ने युवक को घेर लिया।वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आधा दर्जन से अधिक लोग निहत्थे युवक प...