समस्तीपुर, मार्च 2 -- मिठाई के दुकानों पर मालपुआ की मांग रही तेज शहर में कई जगहों पर होली मिलन समारोह व संदेश के तौर पर भेजने के कारण मालपुआ की काफी मांग रही। शहर की अधिकांश मिठाई दुकानों में मालपुआ की बिक्री हुई। गोला रोड स्थित मिठाई विक्रेता ने बताया कि घी के मालपुआ की खूब मांग रही। इसके अलावा शुद्ध घी का गुंजिया भी बड़ी मात्रा में बिका। मालपुआ व गुंजिया की कीमत 25-25 रुपये है। इसके अलावा मिठाई की बिक्री भी खूब रही। थानेश्वरनाथ मंदिर के पास मिठाई विक्रेता राजेश कुमार ने बताया कि यहां वसंत पंचमी से ही मालपुआ की बिक्री हो रही है। एक मालपुआ की कीमत 16 रुपये तक है। हर्बल अबीर का प्रयोग करें त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि केमिकल युक्त गुलाल त्वचा और आंख को नुकसान पहुंचाता है। इनकी जांच नहीं होने से यह पता नहीं चलता कि इसमें क...