वाराणसी, मार्च 16 -- दानगंज (वाराणसी)। चोलापुर थाना क्षेत्र के हथियरकला (उड़िया बाबा रोड) स्थित मिठाई की दुकान में रविवार रात चोरी हो गई है। छत के रास्ते दुकान में घुसे चोरों ने लगभग 15 किलो पनीर, 22 किलो बर्फी मिठाई और 40 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। दुकान मालिक पुलिस को सूचना दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...