मिठाई की दुकान में लगी आग, सिलेंडर फटने से हुआ धमाका
बरेली, जून 23 -- मिठाई की दुकान में लगी आग, सिलेंडर फटने से हुआ धमाका बरेली, मुख्य संवाददाता। इज्जतनगर क्षेत्र में एयरफोर्स गेट के पास स्थित एक मिठाई की दुकान में सोमवार देर रात आग लग गई। आग लगने के दौरान दुकान में रखा सिलेंडर भी फट गया, जिससे जोरदार धमाका हुआ और आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
घटना का समय घटना सोमवार रात करीब दो बजे की बताई जा रही है। एयरफोर्स गेट के समीप स्थित मिठाई की दुकान से अचानक धुआं और लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। इसी दौरान दुकान में रखा गैस सिलेंडर फट गया, जिससे तेज धमाका हुआ और आसपास रहने वाले लोग घरों से बाहर निकल आए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.