बहराइच, अप्रैल 3 -- बहराइच, संवाददाता। बहराइच गोंडा हाईवे से सटे चिलवरिया बाजार में गुरुवार रात एक मिष्ठान की बंद दुकान में भीषण आग लग गई। जिसके चलते आसपास के कारोबारियों में दहशत फैल गई। पछुवा हवा से आग भड़कती चली गई। कड़ी मशक्कत से लोगों ने आग पर काबू पाया। तब तक दुकान में रखा सब कुछ सामान तबाह हो गया। लगभग तीन लाख से अधिक की सम्पत्ति नष्ट होने का अनुमान है। देहात कोतवाली के चिलवरिया निवासी गौरव गुप्ता की चिलवरिया रेलवे स्टेशन के नजदीक में बजरंग मिष्ठान भंडार प्रतिष्ठान है । वह गुरुवार रात दुकान बंदकर घर में सो रहे थे। गुरूवार देर रात लगभग एक बजे उनकी दुकान में भीषण आग की लपटे व धुआ का गुबार उठा। तो लोगों के शोर पर आसपास के लोग दौड़े और आग बुझाने लगे। सूचना पर गौरव व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत से गुरूवार रात तीन बजे के बाद ज...