मिठाई की दुकान में देर रात लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
हाथरस, जुलाई 1 -- सादाबाद। कस्बा बिसावर के मैन बाजार स्थित खुशबू स्वीट्स भंडार की दुकान में सेामवार की रात डेढ़ बजे अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा मिठाई बनाने का सामान, खाद्य सामग्री तथा अन्य सामान जलकर राख हो गया। घटना में करीब तीन से साढ़े तीन लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। देर रात गश्त पर निकली बिसावर चौकी पुलिस ने दुकान के अंदर से धुआं निकलता देखा। पुलिस ने तत्काल आसपास के लोगों, दुकान स्वामी राधेश्याम तथा फायर बिग्रेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दुकानदार राधेश्याम घर से बनियान में ही नंगे पैर दुकान की ओर दौड़ पड़े। यह भी पढ़ें- मिठाई की दुकान में देर रात लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान इस बीच चौकी पुलिस और स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैल गई। सूचना पर फायर बिग्रेड की टीम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.