आजमगढ़, फरवरी 16 -- रानी की सराय, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा के सोनवारा मोड़ पर रविवार की रात मिठाई और फास्टफूड की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से दुकान में रखा गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इस अगलगी की घटना में लाखों रुपये की क्षति होना बताया गया है। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोइलारी खुर्द गांव निवासी ओमप्रकाश सोनवारा मोड़ पर किराये के मकान में मिठाई और फास्टफूड की दुकान किया है। जनवरी माह में ही दुकान का संचालन शुरु हुआ था। रविवार की रात ओमप्रकाश दुकान बंद कर घर चला गया था। उनके भाई पारस रात में दुकान पर सोये हुए थे। देर रात दुकान में आग लग गई। धूंआ और लपटे उठते देख पारस दुकान से बाहर निकल कर शोर मचाने लगे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आस-पास के लोग पहुंचे, इस दौरान गैस सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.