बलिया, मार्च 19 -- नगरा। दूध से भरा टैंकर बुधवार की रात अनियंत्रित होकर मिठाई की दुकान पर पलट गया। इस घटना में दुकान का काउंटर और गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी। संयोग की बात यह रही है कि जनक्षति नहीं हुई। बताया जाता है कि भीमपुरा की ओर दूध लेकर जा रहा टैंकर इलाके के ताड़ीबड़ागांव चट्टी से गुजरते समय किसी प्रकार अनियंत्रित हो गया। गाड़ी मिठाई की दुकान पर अचानक पलट गया। तेज आवाज के साथ हुई घटना के बाद आसपास के लोग पहुंच गये। सूचना पाकर पहुंचा दुकानदार क्षतिग्रस्त काउंटर को देखकर चालक से विवाद करने लगा। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने नुकसान का भरपाई कराने का समझौता कराकर मामला शांत कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...