आगरा, जनवरी 4 -- बरहन कस्बे की एक मिठाई की दुकान पर नाश्ता कर रहे दो पक्षों में मारपीट हो गई। लाठी-डंडे चलने के बाद पथराव हुआ। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। यह घटना पुराने थाना के पास मिष्ठान की दुकान पर कहासुनी से शुरू हुई। हाथापाई और फिर लाठी-डंडों से मारपीट की गई। ईंट-पत्थर भी फेंके गए। पथराव इतना भीषण था कि इलाके में दहशत फैल गई और आवागमन बाधित हो गया। मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले ही पथराव करने वाले दोनों पक्ष वहां से फरार हो गए। बरहन इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। दोनों पक्ष किशोर वर्ग के हैं। अगर तहरीर आती हैं तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.