जहानाबाद, अप्रैल 22 -- बाल सुधार गृह भेजे गए बच्चे, नियोजकों के खिलाफ केस दर्ज जहानाबाद , हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। श्रम अधीक्षक मृत्युंजय कुमार झा के द्वारा गठित जिला धावा दल ने बुधवार को संघन जांच अभियान चलाकर दो बाल मजदूरों को विमुक्त करा लिया। दोनों बाल श्रमिक से राजा बाज़ार के स्वागतम स्वीट्स नामक मिठाई दुकान में काम लिया जा रहा था। विमुक्त बाल श्रमिक में से एक जहानाबाद जिले का निवासी है तो दूसरा पटना जिले का निवासी है। दोनों बाल श्रमिक को बाल कल्याण समिति के समक्ष उपस्थित कर बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है। बाल श्रम एवं किशोर श्रम प्रतिषेध एवं विनियमन अधिनियम के तहत नियोजक के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। श्रम अधीक्षक ने बताया कि बाल श्रमिकों से किसी भी दुकान या प्रतिष्ठान में कार्य कराना गैर कानूनी है। बाल श्रमिको...