रुडकी, अप्रैल 18 -- झबरेड़ा। चोरों ने दो मिठाई की दुकान में सेंध लगाकर हजारों की नगदी और सामान चोरी कर लिया। दुकान स्वामी की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। गांव खजूरी चौराहे पर गांव निवासी पंजाब सिंह व विक्की सिंह की मिष्ठान भंडार की दुकान हैं। शुक्रवार की रात चोरों ने दोनों दुकानों में सेंध लगाकर लगाकर चोरी कर ली। शनिवार की सुबह दुकान खोलने पर चोरी का पता चला। दुकान स्वामियों ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। दुकान स्वामियों ने बताया कि चोर दुकान से पांच हजार की नगदी और सामान चोरी कर ले गए हैं। एसआई योगेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.