मुरादाबाद, अगस्त 27 -- रक्षाबंधन के पर्व में मिठाइयों की बहार रहती है, मगर स्वास्थ्य के लिहाज से लोगों को मिलावटी मिठाई के साथ ही इसके अधिक सेवन से भी बचना चाहिए। यह कहना है कि जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. प्रदीप वाषर्णेय का। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन पर मिठाइयों की मांग बढ़ने के साथ मिलावट का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में सावधानी और सतर्कता जरूरी है। मिलावटी मिठाई का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक होता है, इससे फूड प्वाइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है। लंबे समय तक इसके सेवन से लिवर, किडनी भी प्रभावित हो सकती हैं। लोगों से अपील है कि रक्षाबंधन पर मिठाइयों का सेवन करें, मगर स्वास्थ्य को देखते हुए अधिक सेवन करने से जरूर बचें। यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, लिए 13 नमूने मिठाई में चीनी रहती है और ऐसे में शरीर में ज्यादा मात्...