कानपुर, फरवरी 26 -- राज्य कर विभाग की विशेष जांच शाखा (एसआईबी) ने कल्याणपुर स्थित मधुरम स्वीट्स पर की गई छापेमारी में लगभग 10 करोड़ रुपये की कर चोरी का खुलासा किया है। डाटा विश्लेषण के आधार पर शुरू की गई इस कार्रवाई में फर्म द्वारा चीनी की बड़े पैमाने पर खरीद दिखाए जाने, लेकिन उसके अनुपात में मिठाई का उत्पादन और बिक्री दर्ज न करने का मामला सामने आया है। उपायुक्त विनय कुमार गौतम के नेतृत्व में आठ सदस्यीय टीम ने बुधवार को प्रतिष्ठान पर छापा मारा था। जांच के दौरान स्टॉक रजिस्टर और लेखाबही अधूरी मिली। फरवरी 2026 और नवंबर 2025 की दैनिक कर चालान सारांश, बिक्री पुस्तिका, नकद व उधार बही व बिल पुस्तिका को जब्त कर लिया गया। नकद और उधार खातों की पड़ताल में यह तथ्य भी सामने आया कि फर्म अपनी पारिवारिक इकाई 'बब्बू ढाबा' को बिना कर चालान खाद्य सामग्री क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.