बुलंदशहर, सितम्बर 9 -- खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बुधवार को फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स के जरिए नगर में खाद्य पदार्थों की जांच की। मेरठ से विकास कुमार के नेतृत्व में आए दल ने बाईपास समेत कई स्थानों पर दुकानों से तेल, मसाले और मिठाइयों के नमूने लेकर मौके पर जांच की। टीम ने तेल व मसालों में कृत्रिम रंग तथा मिठाइयों में रंग और वर्क की गुणवत्ता परखी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश कुमार ने दुकानदारों को मिलावट से बचने और शुद्ध खाद्य सामग्री बेचने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि मिलावटी खाद्य पदार्थ मिलने पर नमूने लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...