बिजनौर, मई 12 -- चांदपुर। क्षेत्र के गांव मिठनपुर में देर शाम गुलदार और उसके दो शावक दिखाई देने से ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गांव में कांबिंग की और सतर्कता बरतने की अपील की। चांदपुर के गांव मिठनपुर में देर शाम ग्रामीणों को एक गुलदार उसके दो शावकों के साथ दिखाई दिया, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई। लगातार क्षेत्र में गुलदार की गतिविधियां सामने आने से ग्रामीण भयभीत हैं और शाम होते ही लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने मामले की सूचना तुरंत वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम गांव पहुंची और आसपास के खेतों तथा जंगल क्षेत्र में काफी देर तक कांबिंग अभियान चलाया, लेकिन गुलदार का कोई सुराग नहीं मिल पाया। यह भी पढ़ें- शावकों के साथ दिखा गुलदार, दहशत वन विभाग के कर्मचारियों ने एहतियात ...