मुजफ्फरपुर, मई 28 -- मुजफ्फरपुर, प्रमख संवाददाता। जिले में अवैध ढंग से संचालित जुआ व सट्टा के खिलाफ पुलिस ने अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में मिठनपुरा थाने की पुलिस ने चकबासू मोहल्ले में छापेमारी कर जुआ के अड्डे से 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 3 लाख 25 हजार 200 रुपये नकद, 14 मोबाइल और 12 बंडल ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं।

पुलिस कार्रवाई एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा को गुप्त सूचना मिली थी कि मिठनपुरा के चकबासू में अवैध रूप से जुआ व सट्टे का अड्डा चल रहा है। इसके बाद मिठनपुरा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी कर 14 जुआरियों को पकड़ा। सभी को हिरासत में लेकर मिठनपुरा थाना लाया गया। इनके पास से जुआ खेलने की सामग्री, नकद और मोबाइल बरामद हुए हैं। पुलिस मामले में मिठनपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पूरे नेटवर्क की ...