मिठनपुरा में महिला के गले से छीनी आर्टिफिशियल चेन
मुजफ्फरपुर, मई 24 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मिठनपुरा के पानी टंकी चौक पर महिला निशा चौधरी के गले से बाइकर्स गैंग के बदमाश आर्टिफिशियल चेन छीन ले गए। वह जगदीशपुर मोहल्ले से बेटी के साथ पैदल पानी टंकी चौक पर फल खरीदने आई थी। इसी क्रम में बाइक से उतरकर एक बदमाश आया और गले से चेन झपट भाग निकला। बदमाश के हाथ में पिस्टल भी थी। सूचना पर पुलिस ने जांच की। हालांकि, महिला ने पुलिस को बताया कि आर्टिफिशियल चेन थी। इधर, पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक सवार बदमाशों की पहचान की जा रही है। महिला ने देर रात तक थाने में शिकायत नहीं की थी। यह भी पढ़ें- काली मंदिर से लौट रही महिला से चेन छिनतई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.