मिठनपुरा में घर से 20 लाख के गहने की चोरी
मुजफ्फरपुर, जून 13 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। मिठनपुरा थाना के लेप्रोसी मिशन रोड निवासी आशुतोष कुमार के मकान की खिड़की तोड़कर चोरों ने 20 लाख के गहने की चोरी कर ली है। इस संबंध में उन्होंने मिठनपुरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस को बताया है कि घर में सारे लोग सोए हुए थे। इसके बाद भी चोर खिड़की तोड़कर आए और अलमारी में रखे 140 ग्राम सोने के गहने व 50 हजार कैश पर हाथ साफ कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.