मुजफ्फरपुर, अप्रैल 5 -- मुजफ्फरपुर। मिठनपुरा में ऑडिटोरियम के सामने एसबीआई के एटीएम कक्ष में रविवार की दोपहर शॉट सर्किट से आग लग गई। हवा के कारण आग तुरंत ही कक्ष की सिलिंग और एसी आदि में पकड़ ली। सूचना पाकर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। एटीएम की कैश मशीन जलने से बच गई। बताया गया कि एसी की वायरिंग में शॉट सर्किट से आग लगी थी। एटीएम का गार्ड शुरू में आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन बिजली वायर में आग लगी होने के कारण उसने रिस्क नहीं उठाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.