मुजफ्फरपुर, अप्रैल 10 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मिठनपुरा नाले के आखिरी हिस्से में निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। सालभर से बंद पड़ा निर्माण कार्य फिर शुरू हो गया है। अमृत योजना के एसटीपी प्रोजेक्ट के अंतर्गत इस नाले को बनाया जा रहा है। इसकी कुल लंबाई 3720 मीटर है। अधिकतर काम पूरा हो चुका है। पिछले साल नाले के आखिरी हिस्से में 80 मीटर एरिया में रैयती जमीन का दावा होने के बाद काम बंद हो गया था। हालांकि बाद में हुई जांच में अतिक्रमण का मामला निकला। नाले की जमीन पर स्थायी निर्माण कर लिए गए थे। जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमित स्थल को खाली कराए जाने के बाद नाला निर्माण हो रहा है। इस माह अप्रैल के अंत तक काम पूरा हो जाने की उम्मीद है। नाले की गहराई और चौड़ाई औसतन साढ़े तीन मीटर है। इस नाले के चालू होने के बाद मिठनपुरा से नारायणपुर दिघरा के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.