मिठनपुरा थाने के एक दारोगा रील सोशल मीडिया पर वायरल
मुजफ्फरपुर, मई 27 -- मुजफ्फरपुर हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मिठनपुरा थाना के एक दारोगा द्वारा वर्दी में रील बनाने का मामला सामने आया है वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की सत्यता पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है। उक्त दारोगा पर सोमवार रात एक बैंक कर्मी को थप्पड़ मारने का आरोप लगा था। इसको लेकर पानी टंकी चौक पर हंगामा भी हुआ था।सिटी एसपी मो. मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच का निर्देश दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.