मिठनपुरा के सात मोहल्ले पीएनजी सोसाइटी घोषित
मुजफ्फरपुर, जून 6 -- मुजफ्फरपुर। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आइओसीएल) ने शनिवार को मिठनपुरा के सात मोहल्ले को पीएनजी सोसाइटी घोषित किया है। बैंकर्स कॉलोनी, धरफरी, लक्ष्मी कॉलोनी, नागेंद्र नगर, राजेंद्र नगर, रोहुआ और सरस्वती विहार मोहल्ले के सभी घरों में पीएनजी कनेक्शन पहुंच चुका है। इसकी जानकारी आइओसीएल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर शनिवार को दी है। आइओसीएल ने कहा है कि भारत सरकार के निर्देशानुसार जिन क्षेत्रों में गैस पाइपलाइन नेटवर्क उपलब्ध करा दिये गए हैं, वहां पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) में बदलाव करना अब अनिवार्य कर दिया गया है। जो इलाके पीएनजी सोसाइटी में शामिल हो गए हैं, उन इलाकों के एलपीजी उपभोक्ताओं का कनेक्शन 90 दिनों के अंदर बंद कर दिया जाएगा। इस अवधि से पहले उपभोक्ता पीएनजी कनेक्शन के लिए अनिवार्य रूप से आवेदन कर लें। मालूम हो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.