मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 15 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मिठनपुरा थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा के समीप पंजाबी कॉलोनी में सोमवार को बाइकर्स गैंग के बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली। सूचना पर मिठनपुरा थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। सिटी एसपी ने कहा कि महिला से चेन छिनतई की गई है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है। हालांकि थानेदार ने कहा कि घटना की लिखित शिकायत नहीं मिली है। जानकारी हो कि मिठनपुरा इलाके में इससे पहले भी कई चेन स्नैचिंग की घटना सामने आ चुकी है। अधिकांश मामलों में आज तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.