मुजफ्फरपुर, फरवरी 1 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मिठनपुरा चौक से इमली रोड तक की सड़क की चौड़ाई बढ़ेगी। इसके चौड़ीकरण का काम जल्द शुरू होगा। इसको लेकर मुजफ्फरपुर पथ प्रमंडल एक ने तकनीकी बीड जारी किया है। काम में चार निर्माण एजेंसियों ने रुचि दिखाई है। तकनीकी बीड के सत्यापन के बाद फाइनेंशियल बीड के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। इसके खुलने के बाद सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी। फरवरी से सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। मिठनपुरा चौक-बेला इमली चौक सड़क मुजफ्फरपुर पथ प्रमंडल एक के अधीन है। यह सड़क फिलहाल सिंगल लेन है। अब इसे दो लेन का बनाया जाएगा। इसके निर्माण पर 14.45 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च होगी। इस सड़क की लंबाई 1.330 किमी है। वर्तमान में यह सड़क बेला औद्योगिक क्षेत्र एक को सीधे शहर से जोड़ती है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.