मिठनपुरा-इमली चौक सड़क चौड़ीकरण को 14.45 करोड़ मिले
मुजफ्फरपुर, जुलाई 25 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। पथ निर्माण विभाग ने पथ प्रमंडल संख्या-एक अंतर्गत मिठनपुरा- इमली चौक पथ के चौड़ीकरण व मजबूतीकरण के लिए 14.45 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। पथ निर्माण विभाग पटना के संयुक्त सचिव दीपेश कुमार ने इस संबंध में पत्र जारी किया है। यह कार्य वित्तीय वर्ष 2026-27 में पूरा करने का लक्ष्य है।इस कार्य का कार्यान्वयन पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल संख्या-1 मुजफ्फरपुर के कार्यपालक अभियंता गणेशजी करेंगे। वे राशि निकासी एवं व्ययन अधिकारी भी होंगे। राशि की निकासी मुजफ्फरपुर कोषागार से की जाएगी। आदेश में कहा गया है कि मुख्य अभियंता, अनुश्रवण, पथ निर्माण विभाग पटना और मुख्य अभियंता, उत्तर, पथ निर्माण विभाग पटना इस योजना की प्रगति की नियमित रूप से समीक्षा करेंगे। सूचना केंद्रीय निरूपण संगठन, अधीक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.