मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 21 -- पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने अवैध रुपसे खनन करते मिट्टी से भरें तीन डम्परों व एक ट्रैक्टर ट्राली को पकड लिया। जबकि आरोपी फरार हो गए। डम्पर व ट्रेक्टर ट्राली कोसीज कर दिया गया है। क्षेत्र के गांव रेई में खनन माफियाओं के द्वारा भट्टे पर मिट्टी डालने के नाम पर पिछले कई दिनों से डम्परों व ट्रैक्टर ट्रालियों के द्वारा जेसीबी मशीन से धरती का सीना चीरकर अवैध मिट्टी खनन किया जा रहा था। शनिवार को नायब तहसीलदार अमित कुमार पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ छापेमारी की और मिट्टी से भरे तीन डम्परों व एक ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड लिया। आरोपी जेसीबी मशीन को लेकर फरार हो गए। पुलिस डम्पर व ट्रैक्टर ट्राली को थाने लाकर सीज कर दिया। नायब तहसीलदार ने बताया कि बिना परमिशन के मिट्टी खनन नही होने दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.