मुजफ्फर नगर, फरवरी 11 -- गांव दत्तियाना में अवैध खनन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मिट्टी से भरे एक डम्पर को पकड लिया। पुलिस ने डम्पर को सीज कर दिया है। थानाध्यक्ष मोहित सहरावत ने बताया कि सोमवार देर रात में गांव दत्तियाना में अवैध खनन चल रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक मिट्टी से भरे डम्पर को पकड लिया। जबकि अन्य चालक डम्पर सहित फरार हो गए। पुलिस उसे थाने ले आई। और उसे सीज कर दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इसकी रिपोर्ट खनन अधिकारी को भेजी जा रही है। क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन नही होने दिया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.