शामली, अप्रैल 8 -- चौसाना। खेडी खुशनाम से तींतरो मे हाईवें निर्माण को जा गिरी मिटटी के वाहन में करंट दौडने से चालक झुलस गया,जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया गया है कि मिटटी उठाते समय डम्पर का पहिया मिटटी मे धंस गया। जिसे निकालने के लिए जेसीबी की मदद ली गई,उसी दौरान हाई टेंशन लाइन से वाहनो से टच हो गई,जिस कारण डम्पर का चालक बूरी तरह से झूलस गया। चीख पुकार सुनकर लोगो ने घायल को अस्पताल मे भर्ती कराया और पुलिस को मामले की जानकारी दी। इलाज के दौरान चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वही दूसरी ओर अभी तक मामले मे कोई तहरीर नही मिली है। शामली अम्बाला हाईवें का निर्माण जारी है। जो सहारनपुर के तीेंतरो से होकर गुजर रहा है। हाईवे निर्माण के लिए खेडी खुशनाम के जंगल से मिटटी को उठाया जा रहा है। बताया गया है ...