प्रयागराज, अप्रैल 12 -- प्रयागराज, संवाददाता। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर जवाहर बाल भवन में एक विशेष कला गतिविधि का आयोजन किया गया। बाल भवन के छात्र प्रयान जायसवाल ने मिट्टी (क्ले) से भारतीय संविधान की पुस्तक व पेन का सुंदर मॉडल तैयार कर अपनी प्रतिभा दिखाई, जो कि आयोजन के दौरान हर किसी को आकर्षित करती रही। भवन के कला शिक्षक अजय कुमार गुप्त के निर्देशन में प्रयान ने यह कलाकृति भारतीय संविधान के महत्व व डॉ. आंबेडकर के योगदान को समर्पित की।भवन की छात्रा अदिति त्रिपाठी ने मिट्टी से निर्मित अशोक स्तंभ का निर्माण किया है। साथ ही अदिति पृथ्वी (ग्लोब) का मॉडल भी तैयार कर रही हैं जो देश की एकता, अखंडता व विश्व शांति का संदेश देता है। इन्होंने कलाकृति भारतीय संविधान की गरिमा व राष्ट्र की एकता के प्रतीक के रूप में प्रस्तुत की है। कला शिक्...