पूर्णिया, मार्च 16 -- रूपौली, एक संवाददाता। अवैध मिट्टी खनन के आरोप में मिट्टी लोड दो ट्रैक्टर-ट्रेलर सहित एक जेसीबी को रूपौली पुलिस ने सिंहपुर दियारा पंचायत के झलारी गांव बहियार से जब्त कर थाना लाई। हालांकि जिस जमीन से अवैध मिट्टी खनन का आरोप है वह निजी जमीन बताई जा रही है। थानाध्यक्ष अभय रंजन ने बताया कि अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर मिट्टी लोड ट्रैक्टर-ट्रेलर सहित एक जेसीबी को जब्त किया गया है।इसकी सूचना संबंधित विभाग के अधिकारी सहित वरीय पदाधिकारी को दे दिया गया है। वहीं अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम ने बताया कि इसकी विधिवत जांच कराई जाएगी। किसी तरह का कोई परमिशन नहीं लिया गया है। प्रशासन सजग है, अवैध खनन पर प्रशासन की पैनी नजर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...